
जानेमाने निर्देशक संजय गुप्ता ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी आने वाली फिल्म जज्बा में उनके मित्र अभिनेता संजय दत्त नजर आने वाले है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी वाली फिल्म के सेट पर दत्त के विशेष रुप से आने के बाद इन अफवाहों को हवा मिली। विचित्र अटकलों को खारिज करते हुये गुप्ता ने ट्वीट किया है, बावले हो गये हैं क्या सब? कहां से यह विचित्र अफवाहें सामने आ रही है? उन्होंने दत्त के प्रवक्ता का एक स्पष्टीकरण भी रिट्वीट किया है। 30 दिनों के पैरोल पर बाहर आये दत्त ने पूर्व में गुप्ता के साथ कांटे, जिंदा और जंग जैसी फिल्मों में काम किया है।
जज्बार से लंबे समय बाद ऐश्वउर्या राय फिल्मोंं में वापसी करने जा रही है। फिल्मर में उन्हों ने एक दमदार वकील का किरदार निभाया है। ऐश्वार्या के अलावा फिल्म में इरफान खान और शबाना आजमी भी मुख्य् भूमिकाओं में है। इस फिल्मं के बाद ऐश्व र्या करण जौहर की आगामी फिल्मा ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ मुख्यम भूमिका में दिखाई देंगी।

Leave a comment