
मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर का मानना है कि कथित तौर पर इंद्राणी मुखर्जी की प्रमुख भूमिका वाला यह हाई..प्रोफाइल मामला किसी फीचर फिल्म का कथानक बन सकता है। जल्द ही भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्सह रिलीज होनेवाली है। फिल्म में भंडारकर पांच नये चेहरों को लॉन्चि कर रहे है। हाल ही में फिल्मा का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया था। भंडारकर ने कहा, एक फिल्मकार के तौर पर यह मामला (शीना बोरा हत्याकांड) निश्चित तौर पर मेरे मन को छूता है। यह किसी फिल्म का कथानक बन सकता है। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगी कि मैं इस विषय पर फिल्म बनाने जा रहा हू।
पेज 3 (2005) और फैशन (2008) सरीखी फिल्मों के निर्देशक ने कहा, मैंने समाचार चैनलों के जरिये इस मामले (शीना बोरा हत्याकांड) को थोडा..बहुत समझा है। इस मामले की जांच के दौरान रोज नये खुलासे हो रहे हैं और लगातार नई बातें सामने आ रही है।
भंडारकर ने बताया कि उनकी अगली फिल्म कैलेंडर गर्ल्स उन खूबसूरत लडकियों पर आधारित है जो कैलेंडरों पर बतौर फैशन मॉडल नजर आने के बाद ग्लैमर उद्योग की भूल..भुलैया में कहीं खो जाती है। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि वह अपनी फिल्मों के अंत को उपदेशात्मक नहीं बनाते, क्योंकि वह यह फैसला दर्शकों पर छोडना चाहते हैं कि फिल्म किस नतीजे पर पहुंची। 47 वर्षीय फिल्मकार ने कहा, मैं अपनी फिल्मों में सारी बातें दर्शकों के सामने रख देता हू। मैं बतौर निर्देशक फिल्म के अंत में अपने आपको निर्णायक नहीं दिखाना चाहता।
Leave a comment