
जैसा कि आप जानते हैं अभिनेत्री रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में प्रेगनेंट रानी मुखर्जी की एक तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर उस समय खींची गई जब वो अपनी कार में बैठने जा रही थीं। फोटो में रानी के पति आदित्य चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं रानी फ्लोरल मैक्सी पहने नजर आ रही है। उम्मीद है कि साल 2016 में जनवरी में उनके घर ये मेहमान आ जाएगा। आपको बता दें कि साल 2014 में रानी मुखर्जी बेहद गुपचुप तरीके से इटली में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। शादी में सिर्फ उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

Leave a comment