ट्विटर ने सोनम, सोनाक्षी और प्रियंका को मिलाया

ट्विटर ने सोनम, सोनाक्षी और प्रियंका को मिलाया

ट्विटर पर इन दिनों सामाजिक व राजनैतिक मामलों पर प्रतिक्रिया देने का जैसे चलन ससा बन गया है। इसके लिए लोग इस बात को भी जरूरी नहीं समझते कि वो प्रतिक्रिया ठीक है भी या नहीं। ठीक ऐसे ही किसी दूसरे के बयान का मजाक बनाना भी जैसे ट्रेंड में आ गया है। इस तरह की गतिविधियों में सबसे ज्याकदा दखल बॉलीवुड हस्तियों का होता है। कुछ इसी कारण से अब कुछ अभिनेत्रियों ने ठान लिया है की अब वे ऐसा कोई भी काम नहीं होने देंगी। इस क्रम में अब उन्होंने अपने विचारों के लिए ट्विटर पर मजाक उड़ाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा खोलने वाली इन एक्ट्रे सेस में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सनी लियोनी शामिल हो गई है। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और नेहा धूपिया जैसी अभिनेत्रियों की भी जमकर आलोचनाएं हुई थी। आपको याद दिला दें कि कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेेस सोनम कपूर ने मुंबई में मांस पर लगाए गए प्रतिबंध को महिला विरोधी बताते हुए ट्वीट कर दिया था। उनके उस ट्विट पर कुछ लोगों ने गंभीर नाराजगी व्य क्तत की थी। कुछ लोगों ने तो उनको बेवकूफ कहकर भी संबोधित किया था। उनको लेकर ट्विटर पर लिखा था कि  सोनम कपूर के लिए मांस पर लगाया गया प्रतिबंध महिला विरोधी है। ये बहुत ही बेकार कटाक्ष लगता है। वहीं किसी ने ये भी लिखा कि असल में आलिया इसकी तुलना में अब ज्यादा समझदार लग रही है। सच मे आलिया तो बेहतर हो गई है। 

इसको लेकर सोनम ने लिखा कि बदमाशों, मजाक और आपको नीचा दिखाने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाएं। सोनम के ऐसी प्रतिक्रिया का सनी लियोनी ने समर्थन किया है। इसको नेकर उन्होंिने ट्वीट करते हुए कहा कि उस तरह का साहस जुटाने से मजबूती व आलोचनाओं का सामना करने की क्षमता का निर्माण होता है। इसके इतर सोनम कपूर ने ये भी सलाह दी कि लोग बड़ी संख्याे में इंटरनेट पर मजाक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोग खुद के लिए आवाज उठाने का साहस दिखाए। हाल ही में जोर-शोर के साथ चल रहे मांस प्रतिबंध के मामले पर सोनाक्षी के ट्वीट से भी लोग खासे नाराज हुए थे। उस समय सोनाक्षी ने ये लिखा था कि यह एक स्वतंत्र देश है। बैनइस्तान में आपका स्वागत है। उनका मतलब भारत है। उनके ट्वीट को लेकर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। उन आलोचनाओं का इन एक्ट्रेेसेस ने खुलकर जवाब दिया। वहीं सोनाक्षी से खुश होकर सोनम ने लिखा कि उन्हें  सोनाक्षी पर गर्व है। गर्व इसलिए है कि उन्होंने कोई विचार रखने का साहस दिखाया। प्रियंका चोपड़ा ने भी उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया।

 

Leave a comment