ऋषि कपूर ने मांगा शम्मी कपूर के लिए मरणोपरांत सम्मान

ऋषि कपूर ने मांगा शम्मी कपूर के लिए मरणोपरांत सम्मान

शम्मी कपूर को क्यों नहीं मिला दादा साहब फाल्के अवार्ड़ यें कहना है खुद उनके भतीजे ऋषि कपूर का। जी हां अब चाचा के पक्ष में आकर खड़े हो गए है उनके भतीजे यानी कि ऋषि कपूर का दरअसल ऋषि ने सरकार से जंगली स्टार शम्मी कपूर को मरणोपरांत सम्मान देने की मांग की है। ऋषि कपूर ने शम्मी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मान न मिलने को लेकर ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

शम्मी कपूर के भतीजे 62 वर्षीय ऋषि ने ट्वीट किया, मेरी नाराजगी केवल इतनी है कि शम्मी कपूर को उनकी पूरी जिंदगी में सरकार द्वारा कोई सम्मान नहीं दिया गया। मरणोपरांत ये महान काम हो सकता था, लेकिन मुझे लगता है मैं शायद ज्यादा लालच कर रहा हू।

ऋषि ने अपने फॉलोअर्स और शम्मी कपूर के चाहने वालों से भी इस बारे में राय मांगी। ऋषि कपूर के छोटे चाचा शशि कपूर को 10 मई को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कपूर परिवार को तीसरी बार यह पुरस्कार मिला है। पहला पुरस्कार शशि कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर को और दूसरा उनके भाई राज कपूर को मिला था।

 

Leave a comment