twitter को अलविदा कहेंगे ऋषि कपूर

twitter को अलविदा कहेंगे ऋषि कपूर

सलमान के दोषी करार होने के बाद गायक अभिजीत और फराह के ब्यानों पुर ऋषि कपूर ने उनको जमकर लताड़ा था और अब वो पछता रहे है साथ ही उन्होने मन बना लिया है ट्विटर को अलविदा कहने का दरअसल हिट एंड रन मामले में सलमान खान पर फैसला आते ही फिल्म जगत में आपसी मन मुटाव शुरु हो गया। कोई सलमान के पक्ष में खड़ा दिखा तो कोई आलोचना करता दिखा। कई लोगों के बीच आपसी बहस भी हुई।

इस तरह के झगड़े से ऋषि कपूर इतने आहत हुए हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कहने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ट्विटर से रिटायर हो जाएंगे।

ऋषि के टि्वीटर को अलविदा कहने के पीछे भी यही एक मात्र कारण है।

सलमान को मामले में दोषी करार दिए जाने और 5 साल की सजा सुनाए जाने के बाद गायक अभिजीत ने मामले के पीड़ितों को कुत्ता तक कह डाला था तो वहीं  ऐजाज खान ने भारत के कानून पर ही सवाल खड़े कर दिए थे।

इससे नाराज ऋषि कपूर ने ट्विटर पर दोनों को जमकर लताड़ा और कहा कि अगर वो तानाशाह होते तो दोनों को नपुंसक बना देते। हालांकि बाद में उन्हें अहसास हो गया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल गलत है।

ऋषि ने ट्विटर पर इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया है। ऋषि ने ट्वीट किया, मैंने अभिजीत की अमानवीय टिप्पणियों और ऐजाज खान के कानून पर सवाल उठाने पर उन्हें चमचा कहा था। लोगों ने मुझे गलत समझा है। मैंने पहले ही कहा था कि मैं सलमान के साथ हू।

ऋषि ने एक और  ट्वीट किया जिसमें कहा कि वो सोशल प्लैटफॉर्म से रिटायर हो जाएंगे क्योंकि इससे उन्हें सिर्फ दुख ही मिला है। उन्होंने ट्वीट किया, मैंने इस बारे में सोचा। बहुत सारी नकारात्मकता, गाली-गलौच और सीनियर्स का अपमान हुआ। मैं ट्विटर से रिटायर हो जाऊंगा क्योंकि इसने मुझे सिर्फ दुख ही दिया है।

अब जब सलमान की सजा पर भी रोक लग गई है तो देखना होगा कि ऋषि अभी सोशल साइट्स को अलविदा कहेंगे कि नही।

 

Leave a comment