
मुझे अपनी बेटी पर गर्व है यें कहना है मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर का । दरअसल जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेटी जोया अख्तर की आने वाली फिल्म दिल धड़कने दो को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। जोया ने लक बाई चांस, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और बॉम्बे टॉकीज के बाद चौथी फिल्म का निर्देशन किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय जावेद ने ट्वीट किया, जोया की दिल धड़कने दो देखी। शानदार फिल्म। उस पर इतना गर्व हो रहा है कि इसे अहंकार के करीब का मामला भी माना जा सकता है। दिल धड़कने दो में जावेद के बेटे फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।आगामी पांच जून को रिलीज हो रही फिल्म में अनुष्का शर्मा और शैफाली छाया भी है।

Leave a comment