अनिल कपूर को मिला मंगेशकर अवार्ड

अनिल कपूर को मिला मंगेशकर अवार्ड

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को पंडित दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड का आयोजन हुआ। लता मंगेशकर हर साल अपने पिता की पुण्यतिथि पर किसी कलाकार व अन्य क्षेत्रों के काबिल व्यक्ति को सम्मानित करती हैं। 2015 में ये सम्मान अनिल कपूर को दिया गया। अनिल की पत्नी सुनीता और बेटी सोनम मौजूद रहीं।

सोनू निगम ने मंच पर गायन से समा बांधा। अनिल महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फड़नविस से मिलते नजर आए। अनिल ने कहा कि उन्होंने कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाए हैं लेकिन ये बहुत स्पेशल है। वो इसलिए नहीं कि वे इसके हकदार हैं बल्कि इसलिए क्योंकि वे अभी भी खुद को न्यूकमर ही मानते हैं।

 

Leave a comment