
China Flood: चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 47लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर में मीझोउ शहर में 38अन्य लोगों के मौत की पुष्टि की गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।वही अप्रैल के महीने में ही चीन में 100साल की सबसे भयावह बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी।
बता दें कि चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने आम लोगों की जिंदगी को हताहत कर दिया है। लोग सड़क और प्रमुख मार्गों से कट गए हैं। ऐसे में उन तक राहत पहुंचाना बेहद मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह बाढ़ और जलभराव के चलते तबाही मची हुई है। वहीं काफी संख्या में लोग मलबे के नीचे भी दबे हुए हैं। इसके अलावा कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश फिलहाल जारी है। जानकारी के अनुसार, मीझोउ शहर में अब तक 38लोगो उसकी मौत हो चुकी है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि इससे पहले भी यहां 9 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।
पहले ही चीन को किया गया था अलर्ट
गौरतलब है कि गुरुवार के दिन भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं से उत्पन्न होने वाली स्थित से निपटने के लिए गुआंग्डोंग में इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लेवल को बढ़ा दिया गया। ताकि लोगों तक जल्दी मदद पहुंचाई जा सके। कई अन्य जगहों में पहले ही लेवल-IV इमरजेंसी रिस्पॉन्सएक्टिव कर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों की तलाश अब भी की जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों को सहायता पहुंचाने की पूरी कोशिश हो रही है।
Leave a comment