
मुंबई :बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल सिल्वर स्क्रीन पर माफिया डॅान का किरदार निभाने जा रहीं हैं। काजोल अपने पति अजय देवगन के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। यह फिल्म विदेशी टीवी ड्रामा पेनोजो पर आधारित महिला प्रधान फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे।
बताया जाता है कि पेनोजा एक महिला की कहानी है जिसका पति माफिया के साथ काम करता था और पति की हत्या के बाद अपने तीन बच्चो की सुरक्षा का जिम्मा मां खुद उठा लेती है और माफिया में शामिल होकर अपने पति के कातिलो का पता लगाती है। फिल्म के सह निर्माता दीपक धर ने कहा कि हां हम पेनोजा का अडेप्टेशन कर रहे है। राम माधवानी एक अच्छे निर्देशक हैं और हम उनके साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं।
उल्लेखनीय है कि काजोल इन दिनों अपने दो बच्चों की परवरिश और पति की होम प्रोडक्शन कंपनी के कामकाज में व्यस्त रहती हैं। काजोल ने अंतिम बार सल 2010 में रिलीज वी आर फैमिली में अभिनय किया है।

Leave a comment