नासिक में कुआं बना मौत की वजह, कार गिरने से एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ सदस्यों की जान गई

नासिक में कुआं बना मौत की वजह, कार गिरने से एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ सदस्यों की जान गई

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मारुति एर्टिगा कार 125फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के 9सदस्यों की मौत हो गई। सभी मृतक दरगोडे परिवार के हैं, जो दिंडोरी के इंदौर गांव के रहने वाले थे। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर गई है।

कहां-कैसे हुआ ये हादसा? 

यह हादसादिंडोरी शहर के शिवाजीनगर इलाके में राजे बनक्वेट हॉल के पास हुई। परिवार के सदस्य एक प्राइवेट ट्यूशन क्लास की रीयूनियन में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 10बजे वे घर लौट रहे थे। कार खेत के पास से गुजर रही थी, लेकिन तभी अचानक नियंत्रण खोकर कुएं में जा गिरी। पानी भरे गहरे कुएं में कार डूब गई, जिससे सभी यात्री डूबकर मौत की नींद सो गए। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कार को कुएं से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती रूप से ड्राइवर की लापरवाही या अंधेरे में रास्ता भटकने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में शामिल हैं: रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), खुशी/सृष्टि अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी/गुणवंती सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तु दरगुडे (32) हैं। इनमें पांच बच्चे और किशोर भी शामिल हैं।

Leave a comment