गब्‍बर, में चित्रांगदा लगाएंगी ठुमके

गब्‍बर, में चित्रांगदा लगाएंगी ठुमके

बॉलीवुड की ये सेक्सी अभिनेत्री अब एक ओर आइटम नंबर करती नजर आएगी। हम बात कर रहे है चित्रांगदा सिंह की। इसमें ये सेक्सी अभिनेत्री सेक्सी डांस। खबर यह है कि बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह फिल्म गब्बर, में आइटम नंबर करती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता संजय लीला भंसाली अक्षय कुमार को लेकर गब्बर, नामक एक फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म तमिल फिल्म रामना, की रिमेक है जिसका निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक कर रहे है। बताया जाता है कि इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह पर एक आइटम नंबर शूट किया जाएगा। चित्रांगदा ने इससे पूर्व अक्षय कुमार के साथ देशी ब्वॉयज, में काम किया था और अक्षय की फिल्म जोकर के लिए आइटम नंबर भी किया था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में तमिल की सुपरहिट फिल्म रामना, का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया था। रामना, में विजयकांत और सिमरन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके बाद रामना तेलगु और कन्नड में भी बनाई गई। तेलगु भाषा में बनी फिल्म टैगोर में चिरंजवी जबकि भाषा में बनी विष्णुसेना, में विष्णुवर्धन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। गब्बर में अक्षय कुमार के अलावा श्रूति हसन, सोनू सूद, प्रकाश राज की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 23 जनवरी 2015 को रिलीज होगी।

Leave a comment