मुंबई: उम्दा अदाकारी के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सिर दुनिया की सबसे सेक्सी महिला होने का ताज भी सज गया है।
दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुनने के लिए हाल ही में एफएचएच मैगजीन ने एक सर्वे कराया था। सर्वे की रिपोर्ट आई तो दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा मत मिले।
पूरे विश्व में कराए गए इस सर्वे में दीपिका पादुकोण को सेक्सी महिला के रूप में ज्यादा से ज्यादा लोगों ने पसंद किया।
बता दें कि दीपिका पादुकोण मानना है कि दुनिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब उन्हें उनकी शारीरिक बनावट के लिए नहीं बल्कि उनके बेहतर काम के चलते मिला है।
एफएचएम मैगजीन के आने वाले नए एडिशन में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण ने ही बुधवार को मैगजीन के उस एडिशन को लॉन्च किया, जिस पर उनकी खूबसूरत तस्वीर है।
मैगजीन के इस अंक में आपको दीपिका के अलावा दुनिया की 100 अन्य सेक्सी महिलाओं की भी लिस्ट मिलेगी।
Leave a comment