Search KhabarFast

Press ESC to close

हॉलीडे, ने तोड़ा जय हो -2 स्टेट्स का रिकॉर्ड

हॉलीडे, ने तोड़ा जय हो -2 स्टेट्स का रिकॉर्ड

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी वाली फिल्म हॉलीडे, ने दूसरे शुकवार को कमाई करने के मामले में जय हो, और 2 स्टेटस, का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक ए आर मुर्गदौस के निर्देशन में बनी अक्षय सोनाक्षी की जोड़ी वाली फिल्म - हॉलीडे 06 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 05 करोड़ रुपये की कमाई कर जय हो और 2 स्टेटस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सलमान की फिल्म जय हो ने दूसरे शुक्रवार को 3.30 करोड़ जबकि अर्जुन कपूर आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेटस ने दूसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उल्लेखनीय है कि इस साल रिलीज फिल्मों में जय हो और 2 स्टेटस ने 100 करोड़ की कमाई की है।

हॉलीडे अब तक 75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। हॉलीडे साल 2012 में रिलीज फिल्म थुपक्की की रिमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा गोविन्दा ने कैमियो भूमिका निभाई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast