Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमेश साल में एक ही फिल्म करना चाहते हैं

हिमेश साल में एक ही फिल्म करना चाहते हैं

संगीतकार से अभिनेता बने हिमेश रेशमिया खुश हैं कि फिल्म (द एक्सपोज) में उनके अभिनय को तारीफें मिली हैं। (द एक्सपोज) शुक्रवार को रिलीज हुई। रेशमिया अभिनय जारी रखना चाहते हैं हालांकि उन्होंने साल में एक ही फिल्म करना तय किया है।

 42 वर्षीय हिमेश ने (हमशक्ल्स) फिल्म के संगीत लांच के मौके पर बताया,संगीत मेरा मुख्य गुण है। गायकी ने मुझे बहुत सफलता दिलाई और अभिनय मेरा जुनून है। भगवान की दुआ से समीक्षकों ने (द एक्सपोज) को सराहा है और फिल्म की कमाई भी अच्छी है। मैं बहुत खुश हूं और दर्शकों का शुक्रगुजार हूं।

उन्होंने कहा,मैं एक अभिनेता के रूप में साल में सिर्फ एक फिल्म करना चाहता हूं मैं पहले की तरह बहुत ज्यादा काम नहीं करूंगा। रेशमिया इससे पूर्व आप का सुरूर\",कर्ज, रेडियो और कजरारे, सरीखी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast