
मुंबई: बॉलीवुड की नवोदित पार्श्वगायिका कनिका कपूर सनी लियोन के बाद अब दीपिका पादुकोण को बेबी डॉल बनाने जा रही हैं। सनी लियोन की फिल्म रागिनी एमएमएस अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई थी। कनिका कपूर की आवाज में इस फिल्म में सनी लियोन पर बेबी डॉल गाना फिल्माया गया था जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था। कनिका कपूर सनी के बाद अब दीपिका पादुकोण को बेबी डॉल बनाने जा रही हैं।
बताया जाता है कि फराह खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका पादुकोण पर एक आइटम नंबर फिल्माया गया है। इस फिल्म में दीपिका एक बार डांसर का किरदार निभा रही हैं। कनिका कपूर का कहना है कि यह गाना सनी पर फिल्माए गए गाने बेबी डॉल से भी अधिक धूम मचाएगा। इस गाने में कुछ नया तड़का लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विवन शाह और बोमन इरानी की भी मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी।

Leave a comment