सलमान की प्राइवेट पार्टी में लूलिया ने डेजी को किया इग्नोर!

सलमान की प्राइवेट पार्टी में लूलिया ने डेजी को किया इग्नोर!

मुंबई: कुछ समय पहले खबरें थी कि सलमान खान और रोमानिया मॉडल, टीवी एंकर लूलिया वेंटूर रिलेशनशिप है। लगता है कि इसी वजह से आज भी लूलिया को किसी का सलमान के पास आना अखरता है। हाल ही में लूलिया का ऎसा बर्ताव देखने को मिला जब उसने डेजी शाह को इग्नोर किया।

दरअसल, सलमान ने एक प्राइवेट पार्टी आयोजित की जिसमें लूलिया वेंटूर मौजूद थी। दूसरी तरफ \"जय हो\" एक्ट्रेस डेजी शाह भी पार्टी में पहुंची। सूत्रों के अनुसार लूलिया ने डेजी को इग्नोर किया। इस पर डेजी पार्टी से बाहर चली गई।

उल्लेखनीय है कि फिल्म जय हो के काम करने के दौरान डेजी सलमान के करीब आई थी। यह भी अफवाह थी कि दोनों के बीच कुछ स्पेशल चल रहा है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी।

आपकों बतादें सलमान का परिवार लूलिया से पहले ही खफा है। सलमान की भाभी मलाइका अरोरा खान और बहन अर्पिता खान यही चाहते है लूलिया सलमान से दूर रहे। सलमान और लूलिया की शादी खबरें पर परिवार में अनबन हो गई थी जिसके चलते सलमान लूलिया से अलग हो गए थे।

Leave a comment