हाउसफुल 3, में एक साथ दिखेंगे अक्षय-अभिषेक

हाउसफुल 3, में एक साथ दिखेंगे अक्षय-अभिषेक

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और जूनियर बी अभिषेक बच्चन हाउसफुल के तीसरे संस्करण में काम कर सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म हाउसफुल का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। हाउसफुल और हाउसफुल 2, में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिकाए निभाई थी।

चर्चा है कि हाउसफुल 3, में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन भी काम करने जा रहे हैं। यह 12 साल के बाद दूसरा अवसर होगा जब अक्षय और अभिषेक एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। साल 2002 में रिलीज फिल्म हां मैने भी प्यार किया में अक्षय अभिषेक ने एक साथ काम किया था।

चर्चा है कि हाउसफुल 3 का निर्देशन लेखक जोड़ी साजिद फरहाद करने जा रहे है जो बतौर निर्देशक उनकी दूसरी फिल्म होगी। साजिद फरहाद इन दिनों अक्षय कुमार को लेकर इट्स इंटरटेनमेंट नामक एक फिल्म बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2010 में हाउसफुल और 2012 में हाउसफुल 2, रिलीज हुई थी। दोनों हीं फिल्मों का निर्देशन साजिद खान ने किया था। 

Leave a comment