
मुंबई:बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का कहना है कि परिवार के साथ काम करना आसान नहीं है। सोनम ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आयशा में पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर के साथ काम किया था।
सोनम अब एक बार फिर अपने परिवार के साथ खूबसूरत के रिमेक में काम कर रही है। सोनम ने कहा कि परिवार के साथ काम करना काफी कठिन होता है, क्योंकि वे आपसे काफी उम्मीदें रखते हैं। उन्होंने कहा कि आपको सेट पर अच्छा बर्ताव रखना होता है।समय पर आना होता है और आप अपने संवाद नही भूल सकते।
सोनम ने कहा कि मैंने खूबूसूरत की शूटिंग पूरी कर ली है और यह फिल्म इस साल रिलीज हो जायेगी। हालांकि यह दुर्भाग्य की बात है कि हमलोग रेखा जी को इस फिल्म के लिये अतिथि कलाकार के तौर पर काम करने के लिये राजी नहीं कर सके।
सोनम ने आगे कहा कि रेखा जी हमारे परिवार के बेहद करीब है और हमें हमेशा उनके आशीर्वाद की जरूरत होती है। उल्लेखनीय है कि शशांक घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म खूबसूरत वर्ष 1980 में प्रदर्शित रेखा की मुख्य भूमिका वाली इसी नाम से बनी फिल्म की रिमेक है।

Leave a comment