
नई दिल्ली: जानेमाने पत्रकार और लेखक खुशवंत सिंह का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आखिरी सांस ली| उनका अंतिम संस्कार आज लोधी रोड के शवदाह गृह में किया जाएगा। खुशवंत सिंह
लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
उनके पुत्र और पत्रकार राहुल सिंह ने बताया कि
उन्होंने सुजान सिंह पार्क स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। राहुल ने बताया कि
उन्होंने जीवन को पूरी जिंदादिली से जिया। उन्हें सांस लेने में कुछ परेशानी थी।
देश के मशहूर लेखकों में से एक खुशवंत का जन्म
पाकिस्तान के पंजाब में हदाली नाम की जगह पर हुआ था| वह योजना के फाउंडर एडिटर और इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया, नेशनल हेराल्ड और हिंदुस्तान टाइम्स के एडिटर रहे हैं| खुशवंत सिंह ने ट्रेन टू पाकिस्तान, दिल्ली, सिखों का इतिहास जैसे कई बेहतरीन उपन्यास लिखे।

Leave a comment