तब्बू के साथ फिल्म में काम करेंगे शाहिद कपूर

तब्बू के साथ फिल्म में काम करेंगे शाहिद कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर तब्बू के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। ये फिल्म क्वीन के निर्देशक विकास बहल बना रहे हैं। विकास बहल अब अपनी नयी फिल्म पर काम शुरू करना चाहते हैं। चर्चा है कि विकास बहल ने अपनी फिल्म के लिए शाहिद कपूर और तब्बू का चयन किया गया है।

चर्चा है कि विकास बहल की नई फिल्म का नाम रिटर्न गिफ्ट रखा गया हैं। शाहिद कपूर इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में काम कर रहे हैं। हैदर में तब्बू भी एक अहम किरदार निभा रही हैं, हालांकि वह शाहिद कपूर के अपोजिट नहीं है। हैदर के बाद शाहिद कपूर और तब्बू विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रिटर्न गिफ्ट में काम कर सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है

Leave a comment