31 के हो गए यो यो हनी सिंह, दोस्तों के साथ दुबई में चल रही है पार्टी

31 के हो गए यो यो हनी सिंह, दोस्तों के साथ दुबई में चल रही है पार्टी

मुंबई। रैपर यो यो हनी सिंह आज 31 बरस के हो गए हैं। उन्होंने दुबई में अपने करीबी दोस्तों के साथ गुपचुप तरीके से एक बर्थडे पार्टी की हैं। इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, हां, मैंने अपने जन्मदिन के लिए अपने करीबी मित्रों और परिवार के साथ दुबई की उड़ान भरी। मैं सच में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। इसलिए मैं जबर्दस्त पार्टी का हकदार हूं, हूं ना? तो जन्मदिन की पार्टी में रंग जमाने का क्या कार्यक्रम था?

हनी ने बताया, सिर्फ फिल्मोद्योग से बाहर के दोस्त हैं। मेरे सभी करीबी दोस्त ही वे लोग हैं, जिन्हें मैं बॉलीवुड से मेरा संबंध प्रगाढ़ होने से पहले से जानता था।

हनी ने कहा, उम्र के 31वें वर्ष में मैं स्वयं को 22 साल का महसूस करता हूं। वास्तव में, मैं जब 22 साल का था तभी से बढ़ना बंद कर दिया। मेरा दिल और दिमाग हमेशा 22 साल का रहेगा। उन्होंने कहा, आज मुझे लगता है जैसे मैं सपने में हूं। मैं खिलौने की दुकान में मौजूद एक बच्चे की तरह महसूस करता हूं। मैं नहीं जानता की क्या उठाऊं और क्या छोड़ूं।

Leave a comment