मेरे जीवन में अर्जुन का विशेष स्थान : आलिया

मेरे जीवन में अर्जुन का विशेष स्थान : आलिया

बॉलीवुड में सेक्सी राधा के नाम मशहूर नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि अर्जुन कपूर का उनके जीवन मे विशेष स्थान है।
आलिया इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 2 स्टेटस मे काम कर रही है। आलिया ने कहा कि अर्जुन का मेरे जीवन मे विशेष स्थान है। जब मैं अर्जुन के साथ 2 स्टेटस की शूटिंग कर रही थी तब वह मेरे अच्छे दोस्त बन गये। अर्जुन बेहद फनी है और उनका सेंस ऑफ हय्ूमर बहुत अच्छा है।
वरूण धवन और अर्जुन कपूर के साथ लिंकअप संबंधी एक सवाल के जवाब में आलिया ने कहा कि यह बात सही नहीं है। मैं इन बातों पर ध्यान नही देती हूँ। आलिया ने अपने ड्रीम ब्वॉय के बारे में पूछने पर बताया कि वह फनी, जूनूनी और काम के प्रति सर्मपित होना चाहिये। आलिया ने कहा कि मैं करीना कपूर की बहुत बडी फैन हूं। करीना से मेरी तुलना करना सही नही है। करीना जैसी और कोई नही हो सकती है।

Leave a comment