
मुंबई। यशराज बैनर की आने वाली फ़िल्म बेवकूफियां का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस फ़िल्म में सोनम कपूर का अब तक सबसे हॉट अवतार नजर आएगा। सोनम के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना बेवकूफियां करते नजर आयेगें। इस फिल्म में सोनम कपूर ने बिकनी पहनी है। साथ ही उनके आयुष्मान खुराना के साथ कई इंटिमेट किस सींस भी है।
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और ऋषि कपूर ने मुख्यफ भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन किया है नुपूर अष्ठाना ने जो इसी बैनर के लिए मुझसे फ्रेंडशिप करोगे नामक फिल्म बना चुकी हैं। यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज होने वाली है।
फ़िल्म की कहानी मोहित और मायरा की है। मोहित की लाइफ में अच्छी नौकरी है, सुपर हॉट सुपर स्मार्ट गर्लफ्रेंड मायरा है। दोनों बेहतर जिंदगी का सपना देख रहे हैं। तभी इनकी हंसती-खेलती जिंदगी में एंट्री होती है सोनम यानि मायरा के पिता वीके सहगल की।
सोनम की पिता की भूमिका में ऋषि कपूर हैं। जिनका मानना है कि मायरा को खुश रखने के लिए उसकी शादी अमीर आदमी के साथ होना चाहिए। इसी चक्कर में आयुष्यमान को सोनम को पाने की खातिर काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है।
Leave a comment