Search KhabarFast

Press ESC to close

3M इंडिया देगी 506 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और पूरी जानकारी

3M इंडिया देगी 506 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और पूरी जानकारी

Stock Price: अगर आप डिविडेंड देने वाले शेयरों में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो 3M India Limited का शेयर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए कुल 506 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसमें स्पेशल और फाइनल डिविडेंड दोनों शामिल हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया है कि वह 346 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड और 160 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देगी। इस तरह पात्र निवेशकों को कुल 506 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।

कंपनी ने तय किया रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड का लाभ पाने के लिए कंपनी ने 17 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। अगर कंपनी के डिविडेंड इतिहास की बात करें, तो 2022 में उसने अपने निवेशकों को 850 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसके बाद 2023 में कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियां अपने मुनाफे के आधार पर डिविडेंड देती हैं। इससे निवेशकों का भरोसा बना रहता है और लंबे समय तक निवेश करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिलता है।

कैसा रहा शेयर के प्रदर्शन? 

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक साल में 3M इंडिया के शेयर में करीब 19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 5,600 रुपये का फायदा हुआ। हालांकि पिछले छह महीनों में शेयर में केवल करीब 1 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं पिछले 30 दिनों में कंपनी के शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान इसमें करीब 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और शेयर का भाव 4,100 रुपये से अधिक चढ़कर लगभग 35,350 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबार में भी शेयर करीब 605 रुपये यानी 1.74 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 39,830 करोड़ रुपये है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम के साथ जुड़ा होता है। इसलिए किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता का आकलन करें। जरूरत पड़ने पर किसी योग्य वित्तीय सलाहकार की राय लेना बेहतर रहेगा।

Also read: मानसून की रफ्तार हुई तेज, लेकिन खरीफ की बुवाई अभी भी चिंता का विषय

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Rate Today शनिवार को कितना है सोना-चांदी का भाव यहां देखें 11 जुलाई के ताजा रेट

Gold Rate Today: पश्चिमी एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर साफ देखा जा रहा है। साथ ही हर दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह से ग्राहकों को फायदा मिल रहा है। वह जमकर खरीदारी कर रहे है। तो चलिए जानते हैं कि 11 जुलाई को सोने चांदी की कीतमों में कितना बदलाव हुआ है।

मानसून की रफ्तार हुई तेज, लेकिन खरीफ की बुवाई अभी भी चिंता का विषय

कैपिटल 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल के हफ्तों में भारत में मानसून में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे वर्षा की कमी में भारी कमी आई है, लेकिन खरीफ की कमजोर बुवाई आने वाले हफ्तों में कृषि क्षेत्र के लिए जोखिम बनी हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast