माधुरी संग डेढ़ इश्किया की चाहत रह गई अधूरी

माधुरी संग डेढ़ इश्किया की चाहत रह गई अधूरी

नई दिल्ली: सैफई में जश्न को लेकर निशाने पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म देखने की हसरत अधूरी ही रह गई। आज अखिलेश का माधुरी के साथ फिल्म डेढ़ इश्किया देखने का प्रोग्राम था, लेकिन ये रद्द हो गया।राजधानी लखनऊ में फिल्म डेढ़ इश्किया का प्रीमियर शो रद्द हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ शामिल होना था। राजधानी के वेव मल्टीप्लेक्स में आज होपहर 3 बजे डेढ़ इश्किया का प्रीमियर रखा गया था। इसमें फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहीं माधुरी दीक्षित संग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होने वाले थे।

माना जा रहा है कि स्थानीय समाचार चैनलों पर लगातार सैफई महोत्सव के बाबत खबर प्रसारित किए जाने के चलते मुख्यमंत्री ने प्रीमियर में शिरकत करने से मना कर दिया। इसके बाद प्रीमियर ही रद्द कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दलों और मीडिया की आलोचना से बचने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से यह निर्णय लिया गया है।

अखिलेश यादव और सपा सरकार सैफई में जश्न को लेकर सवालों के घेरे में हैं। मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों की बदहाली के बीच सैफई में करीब 100 करोड़ फूंके गए। यहां फिल्मों सितारों को भी बुलाया गया जिसमें 16 करोड़ खर्च हुए। इनमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे भी शामिल थे।

अखिलेश ने तो माधुरी की फिल्म डेढ़ इश्किया और सैफ अली खान की बुलेट राजा को को एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान कर दिया। डेढ़ इश्किया को टैक्स में भी छूट देने की चर्चा है। खुद अखिलेश माधुरी के साथ डेढ़ इश्किया देखना चाहते थे। प्रोग्राम भी तय हो गया था, लेकिन ऐन टाइम पर रद्द हो गया और उनकी हसरत अधूरी रह गई।

 

Leave a comment