कीमा और पापड़ पहली बार ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में

कीमा और पापड़ पहली बार ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में

कोलकाता : भारतीय व्यंजनों की दुनियाभर में फैली लोकप्रियता एक बार फिर स्पष्ट हुई है। कीमा और पापड़ को पहली बार ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जगह मिली है।

ऑक्सफोर्ड एडवांस लर्निंग डिक्शनरी का नौवां संस्करण सोमवार को रिलीज किया गया। इसमें भारतीय अंग्रेजी के 240 शब्दों को शामिल किया गया है।

शामिल किए गए नए शब्दों में से कई भारतीय रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द हैं जैसे कीमा, पापड़ और करी लीफ यानि कढ़ी पत्ता।

ऑक्सफोर्ड एडवांस लर्निंग डिक्शनरी के प्रमुख पैट्रिक व्हाइट ने डिक्शनरी के नए संस्करण को जारी करते हुए बताया, अंग्रेज़ी पूरी दुनिया की भाषा है और दुनिया भर से प्रभावित होती है। उसी तरह भारतीय खाना पूरी दुनिया में मशहूर है। हमनें इन शब्दों को शब्दकोश में इसलिए शामिल किया है ताकि इससे शब्दों का दुनिया भर में इस्तेमाल उपयोग दिखाया जा सके।

Leave a comment