
कैथल के छौत गांव में दो मकानों की खिड़की से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दो घर के मालिक सगे भाई थे। दोनों के घरों से 20 तोले सोना, साढ़े तीन किलो चांदी, चार चांदी के सिक्के, 70000 रुपए की नकदी चोरी हुई है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। हुआ यहां आपको यें भी बता दे कि जब बहादुर के घर में जब चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो वो जाग गए लेकिन हथियारों से लैस चोरों ने उसके मुंह से सांस तक नहीं निकलने दिया। उसकी आंखों के सामने से घर में रखे गहने, नकदी और कीमती सामान को ले जाने में सफल रहे। वो सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने बड़े भाई धर्मबीर को घटना सुनाने के लिए पहुंचा। वो उसके पूरी घटना के बारे में बता रहा था कि इस दौरान धर्मबीर की पत्नी की नजर सामने कमरे पर पड़ी। जहां पर सरिया, डंडे, फाड़ी हुई चौखट पड़ी थी। ऐसा देखकर उसने सभी को कमरे की देखने को कहते हुए चल पड़ी। ऐसा देखकर जब घर का सामान संभाला तो दो बेटियों की शादी के लिए लाए गए गहने, नकदी अन्य कीमती सामान गायब मिला। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस सुबह करीब छह बजे मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का दौरा किया। उसके बाद शाम को मधुबन से डॉग स्क्वॉड की टीम मोके पर बुलाई गई, और उन्होंने घटना का मुआयना किया परन्तु अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है , इस आसपास एरिया में चोरी की यह बड़ी वारदात है
वही पीड़ित मोहिन्दर ने बताया कि साढ़े 12 बजे उसे घर में शोर होने का अंदेशा हुआ था। खड़ा होकर देखा तो कुछ भी नजर नहीं आया। वो वापस सो गया। सुबह जब उसका भाई आकर उसको चोरी की घटना बता रहा था तो अपने घर जाकर देखा जहां चोरी हुई मिली। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरु कर दी है
Leave a comment