पलवल : खरीद नहीं होने से बढ़ी किसानों की परेशानियां

पलवल : खरीद नहीं होने से बढ़ी किसानों की परेशानियां

पलवल अनाज मंडी में धान की आवक होने के बावजूद भी धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। जिसके चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार ने दावा किया था कि एक अक्तूबर धान की खरीद शुरु कर दी जाएगी,लेकिन सरकार की तरफ से अब तक कोई खरीद नहीं की गई है।

वहीं मंडी सेक्ट्ररी सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि धान की खरीद के लिए हैफड और हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। आज से धान की सरकारी खरीद का काम शुरु कर दिया जाएगा।

Leave a comment