Bihar Flood News: बाढ़ के चपेट में 200 गांव, तीन लाख लोग प्रभावित, नित्यानंद राय ने NDRF के साथ की बैठक

Bihar Flood News: बाढ़ के चपेट में 200 गांव, तीन लाख लोग प्रभावित, नित्यानंद राय ने NDRF के साथ की बैठक

Flood Situation In Bihar: बिहार के कई जिलों में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है। कई इलाकों में तो जलप्रलय जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में पानी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, सीतामढ़ी में भी बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है।  अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सीतामढ़ी के मधकौल गांव में बागमती नदी के तटबंध में दरार आ गई, जबकि पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के बाएं तटबंध में पानी के ज्यादा दबाव की वजह से नुकसान हुआ है, जिसके बाद बाढ़ का पानी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में घुस गया। बता दें, बिहार और नेपाल में भारी बारिश के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि, SDRF और NDRF ती टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हुई है।

ये इलाके बाढ़ से प्रभावित

प्रभावित जिलों की बात करें तो अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सीवान, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा और सारण आदि शामिल हैं। साथ ही रविवार को देर रात कई इलाकों में बांध टूटने के कारण और भी गांव इसके चपेट में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक करीब 200 गांव बाढ़ के विभिषिका से जूझ रहे हैं।

लाखों लोग है प्रभावित

बिहार में कोसी, गंडक, बागमती नदी कहर बरपा रही है। अब तक दो गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। करीब तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सात तटबंध टूट गया। दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के भभौल गांव के पास कोसी नदी का देर रात भूभौल गांव तटबंध टूट गया है। इस तटबंध के टूटने से  किरतपुर प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड में बाढ़ से तबाही मच गया है। वहीं सीतामढ़ी और शिवहर में कुल पांच तटबंधन को बागमती नदी की तेज धारा ने ध्वस्त कर दिया है। पश्चिम चंपारण के बगहा में तटबंध टूट गया। इस कारण बगहा के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया।

नित्यानंद राय ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक्स पर जारी किए एक बयान में कहा, आज बिहार में बाढ़ की स्थिति पर एनडीआरएफ अधिकारियों के साथ पटना में समीक्षा बैठक की। सरकार बाढ़ पर निगरानी रखे हुये है तथा बचाव कार्य सरकार की प्राथमिकता में है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बिहार की बाढ़ की स्थिति की लगातार जानकारी ले रहे हैं।“इसके आगे उन्होंने लिखा कि माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी भी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार सरकार के सभी विभाग बाढ़ राहत कार्यों में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। केन्द्रीय आपदा प्रबंधन राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं।

Leave a comment