सोनिया गांधी पहुंची रायबरेली आमलोगों से करेंगी मुलाकात

सोनिया गांधी पहुंची रायबरेली आमलोगों से करेंगी मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। एक दिवसीय दौरे के दौरान अज सुबह आठ बजे वे विशेष विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंची। जहां उनके स्वागत में प्रियंका वाड्रा समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे। सोनिया गांधी आज यहां कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अलावा कुछ लोगों को सहयाता चेक भी बाटेंगी। शाम को वे प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली लौट जाएंगी। फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्षा सड़क मार्ग से भुएमऊ गेस्टहाउस पहुंची। सोनिया गांधी यहां 10.40 तक रुकेंगी और नगर पंचायत डलमऊ के नए भवन का लोकार्पण करेंगी। गेस्टहाउस में ही आम लोगों से भी मिलेंगी। लोगों से मिलने के बाद 11 बजे बचत भवन में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भी भाग लेंगी। 

दोपहर 2.25 बजे फिरोज गांधी कॉलोनी के पार्क में सांसद निधि से हुए कार्यों का लोकार्पण करेंगी। शहर में निर्माणाधीन कई परियोजनाओं के निरीक्षण के बाद वे शहर का भ्रमण करेंगी। फिर शाम 4.15 बजे किसानों को बर्बाद फसलों के मुआवजे का चेक भी बांटेंगी। हर कार्यक्रम में सोनिया के साथ प्रियंका गांधी भी रहेंगी। शाम को वे प्रियंका के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगी। बता दें कि प्रियंका वाड्रा बुधवार से ही रायबरेली में मौजूद है। उन्होंने वहां सरेनी और ऊंचाहार विस क्षेत्रों के गांवों का अकस्मिक भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं को भी सुना।  

Leave a comment