रूसी सेना में शामिल 16 भारतीय लापता, भारत सरकार ने संसद में दी जानकारी

रूसी सेना में शामिल 16 भारतीय लापता, भारत सरकार ने संसद में दी जानकारी

16 Indian Origin Russian Army Missing: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18भारतीय अपनी सेवा दे रहे हैं लेकिन 16के लापता होने की सूचना मिली है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के जबाव में ये बातें कही। संसद में सरकार से पूछा गया था कि क्या उसके पास रूसी सेना में सेवारत कुल भारतीयों की संख्या के बारे में जानकारी है, अगर है तो क्या उनकी पहचान की तारीख सहित उसका ब्योरा क्या है।     

विदेश मंत्रालय से यह भी पूछा कि क्या सरकार के पास उन भारतीय नागरिकों के भारत लौटने की तारीखों का डेटा है। जिन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया गया है। इस प्रश्न के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों में 127भारतीय नागरिक थे। जिनमें से 97की सेवाएम कर दी गई है। जो इस मामले भारतीय और रूसी सरकारों के बीच उच्चतम स्तर सहित निरंतर संपर्क के परिणामस्वरूप हुआ है। सरकार रूस में अभी फंसे और उनकी सेना में सेवा करने वाले भारतीय युवाओं की संख्या का विवरण पूछा गया था। 

विदेश राज्य मंत्री ने क्या कहा? 

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 18भारतीय नागरिक सूसी सशस्त्र बलों में अब भी है। जिनमें से 16के लापता होने की सूचना रूस द्वारा दी गई है। सरकार ने कहा कि संबंधित रूसी अधिकारियों से ऐसे व्यक्तियों के बारे में। रूसी अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे रूसी सशस्त्र बलों में भारतीय बलों में भारतीयों पर एक अद्यतन प्रदान करें और उनकी सुरक्षा, भलाई और शुरुआती निर्वहन को सुनिश्चित करने के लिए भी उन्होंने बोला है। 

रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती बंद  

सरकार ने संसद को बताया है कि रूसी अधिकारियों से सेना में फंसे नागरिकों की सुरक्षा और उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि रूसी पक्ष ने अगस्त 2024में घोषणा की थी कि रक्षा मंत्रालय ने अप्रैल 2024से अपने सशस्त्र बलों में भारतीय नागरिकों की भर्ती बंद कर दी है। 

Leave a comment