
नई दिल्ली : गप्टिल और टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड को भारत दौरे पर मुंबई के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार शुरुआत दिलाई। न्यूजीलैंड ने पहले दिन 5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए। गप्टिल 14 और लाथम 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इससे पहले मुंबई के कप्तान आदित्य तारे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड इस भारत दौरे की शुरुआत मुंबई के खिलाफ मैच से कर रहा है।
टीमें न्यूजीलैंड : टॉम लाथम, मार्टिन गप्टिल, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हैनरी निकोलस, बीजे वाटलिंग, मिचेल सेंटनर, मार्क क्रेग, ईश सोढ़ी, नील वेगनर, ट्रेंट बोल्ट।
मुंबई : आदित्य तारे (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, कौस्तुभ पोवार, जय बिस्टा, अरमान जाफर, विशाल दाभोलकर, बलविंदरसिंह संधू, तुषार देशपांडे, रोयस्टन डायस।

Leave a comment