
नई दिल्ली/पानीपत : रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु, ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रेसलर साक्षी मलिक, दिल जीतने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर व शूटर जीतू राय को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाएगा। 25 साल के इतिहास में पहली बार एक साथ चार खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलेगा। 2009 में 3 खिलाड़ियों को एकसाथ खेल रत्न सम्मान दिया गया था।
रोहतक के मोखरा की साक्षी हरियाणा की पहली महिला खेल रत्न होंगी। भिवानी के बलाली की रेसलर विनेश, शाहाबाद की हॉकी प्लेयर रानी रामपाल, सोनीपत के पहलवान अमित को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। विनेश के ताऊ व कोच महाबीर काे द्रोणाचार्य अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विजेंदर अौर योगेश्वर को मिल चुका है खेल रत्न
2008 में बीजिंग ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मुक्केबाज विजेंदर सिंह खेल रत्न से सम्मानित होने वाले पहले हरियाणवी हैं। उन्हें 2009 में सम्मान दिया गया। पहलवान योगेश्वर दत्त को 2012 में लंदन ओलिंपिक में कांस्य जीतने पर यह अवॉर्ड मिला। नियम के तहत ओलिंपिक वर्ष में एक से अधिक खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जा सकता है।
राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड : हैदराबाद की सिंधु (बैडमिंटन), हरियाणा की साक्षी मलिक (कुश्ती), त्रिपुरा की दीपा कर्माकर (जिम्नास्टिक), उत्तर प्रदेश के जीतू राय (निशानेबाजी)।
अर्जुन अवॉर्ड :रजत चौहान (तीरंदाजी), ललिता बाबर (एथलेटिक्स, सौरव कौठारी (बिलियर्ड्स एंड स्नूकर), शिवा थापा (मुक्केबाजी), अजिंक्य रहाणे (क्रिकेट, सुब्रत पॉल (फुटबॉल), रानी रामपाल (हॉकी), वीआर रघुनाथ (हॉकी), गुरप्रीत सिंह (निशानेबाजी), अपूर्वी चंदीला (निशानेबाजी), सौम्याजित घोष (टेबिल टेनिस), विनेश फौगाट (कुश्ती), अमित कुमार (कुश्ती), संदीप सिंह मान (पैरा एथलेटिक्स), वीरेंद्र सिंह (कुश्ती बधिर)।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड :नागापुरी रमेश (एथलेटिक्स), सागरमल ध्याल (मुक्केबाजी), राजकुमार शर्मा (क्रिकेट), बिश्वेश्वर नंदी (जिम्नास्टिक), एस प्रदीप कुमार (तैराकी लाइफटाइम), महाबीर सिंह फौगाट (कुश्ती लाइफटाइम)।
ध्यानचंद अवॉर्ड :सिल्वानस डुंगडुंग (हॉकी), राजेंद्र प्रहलाद शेल्के (राेइंग) और सत्ती गीता (एथलेटिक्स)।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार :उभरती प्रतिभाओं के लिए हॉकी सिटीजन ग्रुप, दादर पारसी जोेरास्ट्रियन क्रिकेट क्लब, ऊषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स और स्टेयर्स। कॉरपोरेट जिम्मेदारी के जरिए खेलों में प्रोत्साहन के लिए इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कॉरपोरेट लिमिटेड। खिलाड़ियों को नौकरी में भारतीय रिजर्व बैंक। खेलों के विकास के लिए सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी।
Leave a comment