17000 बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर

17000 बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर

छह साल में पहली बार रिजर्व बैंक की यूनियनों से जुड़े 17000 कर्मचारी आज एक दिन की हड़ताल पर जा रहे है। ये लोग केंद्रीय बैंक के कई सुधार उपायों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही उनकी बेहतर रिटायरमेंट लाभ की भी मांग कर रहे है।

एक दिन की इस हड़ताल से बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकता है। लेकिन, आरटीजीएस सुविधाएं खुली रहेंगी। यूनियनें सरकार की सार्वजनिक कर्ज़ नीति केंद्रीय बैंक से लेने और मौद्रिक नीति पर उसके अधिकारों में कटौती करने का विरोध कर रही है। इसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स ऐंड एम्पलॉइज ने किया है।

 

Leave a comment