
गैजेट डेस्क में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो जिंदगी भर याद रहें। एक्स-गूगल कर्मचारी सनमय वेद के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वेद के नाम के साथ अब गूगल.कॉम के मालिक होने का टैग लग गया है। जी हां, वेद ने गूगल.कॉम डोमेन कंपनी से खरीद लिया था। भारत कि दिग्गज कंपनी गूगल की तकनीकी अपनी गड़बड़ी के कारण एक शख्स google.com का मालिक बन गया है। हालांकि ये खुशी महज एक मिनट तक ही रह पाई। इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही गूगल की ओर से ये डील कैंलिल कर दी गई और डोमेन वापस लिया गया। सन्मय वेद गूगल के पूर्व कर्मचारी रह चुके है। वह गूगल की डोमेन खरीदने वाली सर्विस गूगल का इस्तेमाल कर रहे थे।
सर्च के दौरान उन्होंने पाया कि google.com बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेद के मुताबिक google.com के साथ ग्रीन हैपी फेस का सिंबल था, जो इस बात का सिम्बल होता है कि डोमेन का कोई मालिक नहीं है। वेद के अनुसार उन्होने सर्ज डोमेन पर google.com लिखा और वह यह देख कर हैरान रह गए कि गूगल बिक्री के लिए उपलब्ध है। डोमेन की कीमत महज 12 डॉलर रखी गई थी। वेद ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई गड़बड़ है, लेकिन डोमेन खरीदने के लिए ट्रांजैक्शन सफल रहने पर वह हैरान रह गए।
सन्मय वेद ने बताया कि आप इस डोमेन को खरीद चुके हैं। एक कंफर्मेशन मेल आता है लेकिन ये ट्रांजक्शन होने के साथ ही गूगल वेबमास्टर टूल के के डोमेन ओनर के मेसेज आ गए। वेद ने इसकी जानकारी गूगल सिक्यॉरिटी टीम को दी। वेद के मुताबिक एक मिनट तक वेबमास्टर का कंट्रोल भी उनके हाथ में रहा। वेद ने तुरंत स्क्रीनशॉट लिए और लिंकइन पर पोस्ट कर दिए। हालांकि कुछ ही देर बाद गूगल ने उनकी डील को कैंसल कर दिया और उनके 12 डॉलर भी लौटा दिए। वेद ने इस घटना के बारे में गूगल सिक्युरिटी टीम को बता दिया। लेकिन एक मिनट के लिए ही सही गूगल जैसी कंपनी को मालिक बनने वाले सन्मय वेद इस अचानक हुई घटना से काफी खुश है
Leave a comment