Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के जींद में अश्लील हरकत, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के आरोप में क्लर्क सस्पेंड

हरियाणा के जींद में अश्लील हरकत, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के आरोप में क्लर्क सस्पेंड

HARYANA NEWS: हरियाणा के जींद जिले के सीआरएस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के माहौल को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पीएचडी स्कॉलर ने कौशल रोजगार के तहत लगे क्लर्क पर अश्लील हरकत करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया और आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीएचडी स्कॉलर ने 27 मई को यूनिवर्सिटी प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय में कौशल रोजगार योजना के तहत कार्यरत एक क्लर्क लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। शोधकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की, ब्लैकमेल किया और मारपीट भी की। शिकायत सामने आते ही मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन के संज्ञान में आया। जिसके बाद कुलपति ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता विजय कुमार के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि उन्हें एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं है। लेकिन यदि जांच में आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसे नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया जाएगा। पूरे मामले की सच्चाई तो कमेटी की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

हमारे संज्ञान में एक मामला आया है। पीएचडी स्कॉलर ने 27 मई को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कौशल रोजगार के तहत कार्यरत क्लर्क ने उसके साथ अश्लील हरकत की, ब्लैकमेल किया और मारपीट भी की। मामला सामने आते ही कुलपति महोदय ने आरोपी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। एफआईआर की जानकारी फिलहाल हमारे पास नहीं है। यदि जांच में दोषी पाया जाता है तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast