तमिल सुपरस्टार रजनीकांत साल 2017 के आखिरी दिन बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति में एंट्री कर रहे हैं। फैंस से मुलाकात के बाद उन्होंने श्री राघवेंद्र कल्याण मंडपम में कहा, 'मेरा राजनीति में आना तय है। मैं अब राजनीति में आ रहा हूं। यह आज की सबसे बड़ी जरूरत है। रजनीकांत ने बताया कि वो अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। रजनीकांत के मुताबिक अगले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। रजनीकांत ने कहा कि, 'मेरी पार्टी के तीन मंत्र होंगे, सच्चाई, मेहनत और विकास'। रजनीकांत ने कहा कि 'राजनीति की दशा काफी खराब हो गई है। सारे राज्य हमारा मजाक बना रहे हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं आता हूं तो यह लोगों के साथ धोखा होगा।
Leave a comment