नाबालिग के साथ दुष्कर्म।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म।

यूपी के हरदोई में यौन शोषण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें है। जहां पीड़िता ने अपने जीजा के भाई पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले तो उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया। लेकिन बाद में ना तो उसने पीड़िता से शादी की और ना उसे उसके परिजनों से मिलने दिया। बल्कि उसके साथ लगातार एक महीने तक दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की। लेकिन कुछ समय बाद वो पीड़िता को घायल अवस्था में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी को साथ ले जाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

 

Leave a comment