विधानसभा में हाथपाई पर उतरे विधायक।

विधानसभा में हाथपाई पर उतरे विधायक।

गुजरात विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस के विधायकों को ना बोलने देने के मुद्दे पर विवाद हो गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस के विधायक प्रताप दूधात ने माइक खींचकर भाजपा विधायक जगदीश पंचाल पर हमला कर दिए।

इस घटना से विधानसभा का माहौल गरमा गया। पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को एक-दूसरे से अलग किया। पहले प्रश्न पर 21 मिनट चर्चा हुई और विपक्ष को सबसे ज्यादा सवाल पूछने दिया गया। कांग्रेस के विक्रम माडम भी बोलना चाहते थे लेकिन उन्हे रोक दिया गया।

इसके बाद दोनों दलों के विधायक आमने-सामने हो गए और उनके बीच विवाद शुरु हो गया।आज जो घटना घटी है वह तीन विधायकों की सोची-समझी साजिश हो सकती है। विधानसभा में घटी घटना की रूलिंग देने से पहले अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने पूरी घटना का गंभीरता से अवलोकन पेश किया। त्रिवेदी ने कहा कि विधानसभा शुरू होने के कुछ मिनट पहले ही सार्जन्ट ने उनसे कहा था कि प्रश्नकाल में कुछ विधायक बवाल करने वाले हैं। लेकिन बवाल इस हद तक होगा इसका उन्हे ख्याल नहीं था।

 

Leave a comment