NEW DELHI: पिछले कुछ दिनों से लगातार देश भर में हो रही भारी बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी पिछले 2 दिन से खतरे के निशान के पार चल रही थी। जिसके चलते बीते दिन राजधानी के की इलाके बाढ़ का शिकार हो गए हैं इसी बीच आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की मदद लेने का निर्देश दिए है।
आपको बता दें कि, बाढ़ का पानी दिल्ली के सबसे व्यस्त यातायात चौराहे ITOतक पहुंच गया है। केजरीवाल ने विकास भवन, ITOमें उस स्थान का निरीक्षण किया जहां एक नाली रेगुलेटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।हालांकि यमुना का जल स्तर कम होना शुरू हो गया है, लेकिन इंद्रप्रस्थ के पास एक ड्रेन रेगुलेटर क्षतिग्रस्त होने से शुक्रवार को आईटीओ और राजघाट के इलाके जलमग्न हो गए। डब्ल्यूएचओ भवन के पास नाली नंबर 12 का रेगुलेटर कल टूट गया।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "इस दरार के कारण आईटीओ और आसपास बाढ़ आ रही है। इंजीनियर पूरी रात काम कर रहे हैं। मैंने मुख्य सचिव को सेना/एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है, लेकिन इसे तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।"
बाढ़ का पानी शहर के मध्य भाग में तिलक मार्ग इलाके में स्थित सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया। मुख्य सचिव को रेगुलेटर को हुए नुकसान को प्राथमिकता से लेने और समस्या का समाधान करने को कहा गया है।
Leave a comment