
Naraka Chaturdashi 2023: देशभर में आज छोटी दिवाली का त्योहार मनाएगी। लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन यमराज की पूजा की जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यमराज की पूजा क्यों की जाती है यमराज तो मृत्यु लोक के राजा है। तो चलिए आपको इसके बार में बताते है।
छोटी दिवाली पर यमराज की पूजा
दरअसल छोटी दिवाली 11 नवंबर यानी आज है और इससे अगले दिन बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी पूजन किया जाता है। साथ ही भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। लेकिन छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा की जाती है। वहीं छोटी दिवाली को यम चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।
दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है
इस त्यौहार को नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शाम के समय घर में दीपक जलाया जाता है, जिसे यम दीपक के नाम से जाना जाता है। यमराज के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है। छोटी दिवाली पर प्रदोष काल में यम का दीपक जलाने का विधान है। यह दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए जलाया जाता है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।
दीया जलाने का शुभ मुहूर्त
मान्यतों के अनुसार, इस दिन यमराज से प्रार्थना करते हैं। यमराज के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है। वही दिये जलाने के शुभ मुहूर्त की बात करे तो छोटी दिवाली पर आज यम का दीपक जलाने के दो मुहूर्त रहेंगे। प्रदोष काल और वृषभ काल। प्रदोष काल शाम 05:29 बजे से रात 08:07 बजे तक रहेगा। वहीं वृषभ काल शाम 05:46 बजे शुरू होगा और 07:42 बजे समाप्त होगा।
Leave a comment