Mahatma Gandhi Statue:भारत के राष्ट्रपिता, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई, उनकी विरासत आज खतरे में है। एक बार फिर उनकी लड़ाई अंग्रेजों से जुड़ गई है। दरअसल, लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है। मूर्ति के आसपास आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई हैं। ...
Indonesia School Collapse: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के सिडोअरजो शहर में सोमवार को एक इस्लामी बोर्डिंग स्कूल के निर्माणाधीन भवन के अचानक ढहने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 65अन्य छात्र मलबे में दबे है। घटना के 12घंटे बाद भी बचाव दल ऑक्सीजन और पानी की आपूर्ति कर फंसे छात्रों को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक दर्जनों छात्र घायल बताए जा रहे हैं, और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ...
कनाडा की सरकार ने सोमवार, 29 सितंबर को लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया। सरकार ने ये फैसला कंजरवेटिव और NDP नेताओं की मांग के बाद लिया। ...
Giorgia Meloni Autobiography: भारत और इटली के बीच बढ़ती सांस्कृतिक और राजनीतिक निकटता का एक नया प्रमाण सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा 'I Am Giorgia: My Roots, My Principles' के भारतीय संस्करण के लिए एक भावुक प्रस्तावना लिखी है। इस प्रस्तावना में पीएम मोदी ने मेलोनी की जीवन यात्रा को अपनी प्रसिद्ध रेडियो श्रृंखला 'मन की बात' से जोड़ते हुए इसे 'उनकी मन की बात' करार दिया है। रूपा पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित यह किताब 07अक्टूबर 2025को भारत में लॉन्च होने वाली है। यह किताब मूल रूप से 2021में इटली में प्रकाशित हो चुकी है, जब मेलोनी विपक्ष की नेता थीं। ...
BRICS vs Trump: अमेरिका के किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। देश की दो प्रमुख फसलें — मक्का और सोयाबीन, वैश्विक बाजार में खरीदारों के अभाव से जूझ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत, चीन, रूस और ब्राजील जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अगर अमेरिका पर दबाव बनाए रखती हैं, तो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति अंततः घुटने टेक सकती है। ...
Pakistan Occupied Kashmir Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हिंसा भड़क उठी है। अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के नेतृत्व में सोमवार को पूरे इलाके में 'शटर-डाउन और व्हील-जाम' हड़ताल का ऐलान किया गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने रातोंरात इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दीं। पंजाब से हजारों सैनिकों को बुलाकर प्रदर्शनों को कुचलने की तैयारी की जा रही है। इलाके में अब लॉकडाउन जैसे हालात नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। ...
रूस ने रविवार को यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हसले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। ये हमला राजधानी कीव को निशाना बनाकर किया गया था। ...
अमेरिका के व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तान के सीएम शहबाज शरीफ की मीटिंग हुई। इस मीटिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। ...
Pakistan Terrorism Exposed: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं सत्र में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बिना नाम लिए ही 'वैश्विक आतंक की नर्सरी' करार देते हुए एक ऐसा बयान दिया, जिसने न केवल इस्लामाबाद को बैकफुट पर धकेल दिया, बल्कि पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। वहीं, जयशंकर के इस कटाक्ष का जवाब देते हुए पाकिस्तान ने खुद को और गहरी फांस में डाल लिया, ...
S Jaishankar On Pakistan Terrorism: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं सत्र में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए इसे वैश्विक आतंकवाद का 'एपिसेंटर' करार दिया। अपने 16 मिनट के संबोधन में जयशंकर ने बिना नाम लिए स्पष्ट संकेत दिया कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आतंकी हमलों की जड़ें 'उस एक देश' से जुड़ी हैं, जहां आतंकवाद को खुलेआम प्रोत्साहन मिलता है। ...