Kenya Plane Crash: केन्या एक खूबसूरत तटीय इलाकों में है, जहां से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, केन्या में विमान हादसा हुआ है। हादसा में 12 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। यह विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दक्षिणी तट पर स्थित क्वाले काउंटी के त्सिम्बा गोलिनी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे की पुष्टि केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) ने की है और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं। ...
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 27 अक्टूबर को भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर पर अफवाह फैलाने की कोशिश की। शहबाज ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए भारत पर आक्रमण करने का आरोप लगाया। ...
ISRO Satellite: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 2नवंबर 2025को भारतीय नौसेना के लिए सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 (GSAT-7R) का प्रक्षेपण करने जा रहा है। यह उपग्रह भारतीय नौसेना की समुद्री संचार क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण है। ...
Pak-Afghan Border Operation:पाकिस्तान की सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान से सटी सीमा पर दो बड़े घुसपैठ प्रयासों को विफल कर दिया है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, 24-25 अक्टूबर की रात को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के घाकी क्षेत्र और उत्तर वजीरिस्तान के स्पिनवाम क्षेत्र में दो बड़े समूहों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस कार्रवाई में कुल 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें चार फिदायीन (आत्मघाती) हमलावर भी शामिल थे। साथ ही, सुरक्षा बलों के जवान भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद करने में सफल रहे। ...
India ASEAN Partnership:आजादी के बाद से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक बंधन रहे हैं। इसी कड़ी को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने भारत को क्षेत्रीय एकीकरण और समृद्धि के लिए एक प्रमुख साझेदार के रूप में पेश किया। सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा '21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है।' ...
FIR Against Adnan: देश की राजधानी दिल्ली में दीवाली के ठीक पहले एक बड़ा आतंकी हमला टल गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो कुख्यात ISIS समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट की योजना बना रहे थे। इनमें से एक आरोपी अदनान खान (उर्फ अबू मोहम्मद) वह कुख्यात आतंकी है, जिसने 2024में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े जज रवि कुमार दिवाकर को 'काफिर' बताकर हत्या की खुली धमकी दी थी। ...
Noble Peace Prize Winner Maria Machado Meet PM Modi: 2025के नोबेल शांति पुरस्कार की विजेता, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने हाल ही में भारत को महान लोकतंत्र और दुनिया के लिए एक उदाहरण करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक भावुक अपील की, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही एक स्वतंत्र वेनेजुएला में पीएम मोदी का स्वागत कर सकेंगी। ...
Nepal Jeep Accident: नेपाल के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटना का ताजा मामला सामने आया है। ये मामला कर्णाली प्रांत के रुकुम वेस्ट जिले का है, जहां एक जीप अनियंत्रित होकर करीब 700फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8लोगों की मौत हो गई, जबकि 10अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम को हुई। ...
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द एशिया का दौरा करने वाले है। पांच दिवसीय यह दौरा उनके कार्यकाल का सबसे लंबा दौरा होगा। इस दौरान वह मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। साथ ही वह कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। दौरे से पहले ताइवान को लेकर ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ...
FATF Warns Pakistan: पाकिस्तान भारत का पड़ोसी मुल्क है, जो अक्सर दुनिया के सामने विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश करता है। लेकिन अब उसका असली चेहरा FATF के सामने भी आ गया है। FATF ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रे लिस्ट से बाहर होना यह नहीं दर्शाता कि पाकिस्तान को अब आतंकवादियों को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग करने की छूट मिल गई है। FATF ने स्पष्ट किया कि आतंकवादियों के खिलाफ उनकी सतत निगरानी जारी रहेगी। बता दें कि अक्टूबर 2022 में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से छुटकारा मिला था। ...