चीन के गुआंग्शी पहाड़ी क्षेत्र में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। घटना के वक्त 132 यात्री सवार थे। इस खबर की पुष्टि चीन के नागारिक उड्डयन ने की है। जानकारी के अनुसार इस विमान में 132 यात्री और 9 क्रू मैंबर सवार थे। साथ ही इस घटना में कितने लोगों की जान गई है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। ...
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच इस यूद्ध को करीब 1 महीना होने वाला है। लेकिन शांति बहाल होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं इसी बीच रूस पर कई देशों ने कड़े प्रतिबंद लगाए है। जिसमें अधिकतर पश्चिमी देश शामिल है। साथ ही कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने रूस में कारोबार को खत्म कर दिया हैं। ...
रूस ने यूक्रेन में पिछले 25 दिनों से तबाही मचा रखी है। दोनों देशों के बीच यह यूद्ध काफी ज्यादा भीषण होता जा रहा है। वहीं जानाकारी के अनुसार यूक्रेन में रूस एयरस्ट्राइक कर सकता है। वहीं यूक्रेन की सरकार ने पूरे देश में आसमानी बमबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल में रेसक्यू ऑपरेशन में शामिल बसों को रोक दिया है। ...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज होती दिख रही है। चीन में कोरोना के दो मरीजों की मौत हुई है। एक साल से भी अधिक समय के बाद चीन में कोरोना के मरीजों की मौत हुई है। चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद विश्व के तमाम देशों की चिंता एक बार जाहिर की है। यहां फरवरी 2020के बाद से सबसे बुरी स्थिति बताई जा रही है। चीन में कुछ दिन से 3हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है। ...
बांग्लादेश में राजधानी ढाका में स्थित इस्कॉन राधाकांता मंदिर में उग्र कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को करीब 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने मंदिर में तोडफोड़ की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में सुमंत्र चंद्र श्रवण, निहार हलदार, राजीव भद्र समेत कई लोग घायल हो गए। कथित तौर पर इस भीड़ का नेतृत्व हाजी शफीउल्लाह ने किया था। ...
उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर बुधवार रात को 7.4तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने भारी तबाही मचाई है। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 90से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11बजकर 36मिनट पर आए भूकंप का केंद्र समुद्र में 60किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। ...
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 21वां दिन है। रूस औऱ यूक्रेन एक दूसरे का भारी नुकसान करने का दावा कर रहे हैं। यूक्रेन ने रूसी सेना के बड़े अधिकारी को मारने का दावा किया गया है। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेजर जनरल ओलेग मित्येव 150वीं मोटराइज्ड राइफल डिवीजन के कमांडर थे। युद्ध के 21 दिनों में चौथे बड़े रूसी अफसर की मौत हुई है। ...
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रविवार को रूस ने यूक्रेन के ल्वीव ओब्लास्ट समेत कई शहरों परजबरदस्त गोलीबारी कर दी। यूक्रेन में सुबह से ही एयर रेड अलर्ट सायरन बज रहे हैं। साथ ही यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना ने शरणार्थियों पर गोलियां बरसाईं। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। ...
रूस और यूक्रेन के बीच यूद्ध अभी थमा भी नहीं था कि इस बीच इराक के इरबिल शहर में रविवार को अमेरिकी दूतावास पर कम से कम छह मिसाइल दागी गई। इनमें से अधिकतर मिसाइल दूतावास पर आकर गिरी। इराक और अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ...
रूस और यूक्रेन के बीच यूद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीतचीत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकल रहा है। युद्ध और भी गंभीर होता जा रहा है। अमेरिका ने रूस की घेराबंदी करने के लिए 12 हजार फौजियों को भेजा है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम NATO के हर क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। साथ ही उन्होंने यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने पर भी जोर दिया। ...