दुनिया

Pak की जेल में इमरान खान की सेहत बिगड़ी? परिवार से 3 हफ्ते तक नहीं हुई मुलाकात; जानें क्या है पूरा मामला

Pak की जेल में इमरान खान की सेहत बिगड़ी? परिवार से 3 हफ्ते तक नहीं हुई मुलाकात; जानें क्या है पूरा मामला

Imran Khan Jail Condition: पाकिस्तान की राजनीति में तनाव चरम पर है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो पिछले डेढ़ साल से आदियाला जेल में बंद हैं, की सेहत और स्थिति को लेकर अफवाहें हवा में तैर रही हैं। 26नवंबर को अफगान मीडिया ने दावा किया कि खान की जेल में रहस्यमयी हत्या कर दी गई और उनका शव बाहर ले जाया गया, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। परिवार को 3हफ्ते से खान से मिलने की इजाजत नहीं मिल रही, जो कोर्ट के आदेशों के बावजूद हो रहा है। तो वहीं, जेल के बाहर रात के प्रदर्शन हो रहे हैं और सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर सवालों का दौर तेज हो गया है। ...

अफगानिस्तान में बढ़ा हिंसक तनाव, पाकिस्तान ने फिर किया हवाई हमला; 10 लोगों ने गवांई जान

अफगानिस्तान में बढ़ा हिंसक तनाव, पाकिस्तान ने फिर किया हवाई हमला; 10 लोगों ने गवांई जान

Pakistan-Afghanistan Tension: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है, जहां पाकिस्तानी सेना पर हवाई हमलों और घुसपैठ के आरोप लगे हैं। अक्टूबर 2025में हुए संघर्ष के दौरान पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमलों में कम से कम 10नागरिक मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे। तालिबान सरकार ने इन हमलों को संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए पाकिस्तान पर आरोप लगाया है, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि ये हमले टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के ठिकानों पर लक्षित थे। खोस्त प्रांत में भी सीमा पर घुसपैठ की रिपोर्ट्स आई हैं, जो दोनों देशों के बीच संघर्ष का हिस्सा हैं। ...

12 हजार साल बाद इथियोपिया में फटा Volcano...भारत तक पहुंची राख, दिल्ली–जयपुर में दिखा असर; कई फ्लाइट्स कैंसिल-DGCA अलर्ट

12 हजार साल बाद इथियोपिया में फटा Volcano...भारत तक पहुंची राख, दिल्ली–जयपुर में दिखा असर; कई फ्लाइट्स कैंसिल-DGCA अलर्ट

Ethiopia Volcanic Eruption: इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी में लगभग 10हजार साल बाद विस्फोट हुआ है, जिसकी राख और सल्फर डाइऑक्साइड से भरा बादल अब भारत की ओर बढ़ रहा है। यह घटना 23नवंबर को हुई और इसका असर अब उत्तर-पश्चिम भारत में महसूस किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ज्वालामुखी के फटने के बाद उठा राख का विशाल गुबार सोमवार रात करीब 11बजे दिल्ली पहुंच गया। ज्वालामुखी की राख ऊपरी वायुमंडल में तेज गति से फैल रही है, जिससे हवाई यात्रा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि कई उड़ानें पहले ही रद्द या डायवर्ट की जा चुकी हैं। ...

'अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा...', भारतीय मूल की महिला को चीनी अधिकारी ने 18 घंटे हिरासत में रखा

'अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा...', भारतीय मूल की महिला को चीनी अधिकारी ने 18 घंटे हिरासत में रखा

Indian Woman Detention Shanghai Airport: भारतीय मूल की एक ब्रिटिश निवासी महिला को शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों ने 18घंटे तक हिरासत में रखा, क्योंकि उनके पासपोर्ट में जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश दर्ज था। अधिकारियों ने दावा किया कि अरुणाचल चीन का हिस्सा है, इसलिए उनका भारतीय पासपोर्ट अमान्य है। इस घटना ने भारत-चीन संबंधों में एक नया विवाद पैदा कर दिया है, जहां महिला ने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। ...

पाकिस्तान के पेशावर में FC मुख्यालय पर दो आत्मघाती विस्फोट, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद; CCTV फुटेज से आतंकियों का खुलासा

पाकिस्तान के पेशावर में FC मुख्यालय पर दो आत्मघाती विस्फोट, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद; CCTV फुटेज से आतंकियों का खुलासा

Pakistan News: पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह पैरामिलिट्री बल फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ। स्थानीय समयानुसार सुबह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में तीन लोग मारे गए हैं, जिनमें एक आत्मघाती हमलावर और एक अन्य आतंकी शामिल हैं। हमले में तीन सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए। धमाके मुख्य गेट और एफसी मुख्यालय के परिसर में साइकिल स्टैंड के पास हुए। ...

शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश-भारत के बीच टेंशन, पत्र लिखकर बढ़ाया दबाव; कहा - उन्हें हमें सौंप दें

शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश-भारत के बीच टेंशन, पत्र लिखकर बढ़ाया दबाव; कहा - उन्हें हमें सौंप दें

Sheikh Hasina Extradition Demand:बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग की है। रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि भारत को 'अनिवार्य जिम्मेदारी' के तहत हसीना को सौंपना चाहिए, जो हाल ही में मौत की सजा पाने के बाद फरार हैं। बांग्लादेश ने भारत को एक आधिकारिक पत्र भेजा है, जिसमें हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमल के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया है। यह मांग ऐसे समय में आई है जब हसीना अगस्त 2025 में सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत में शरण लिए हुए हैं। ...

'ये है विस्तारवादी सोच...', राजनाथ सिंह के सिंध वाले बयान पर PAK बौखलायाच; लगाए कई आरोप

'ये है विस्तारवादी सोच...', राजनाथ सिंह के सिंध वाले बयान पर PAK बौखलायाच; लगाए कई आरोप

Pakistan Reaction To Rajnath Singh Sindh Statement: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध को लेकर दिए गए बयान ने पाकिस्तान को तीखी प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया है। रक्षा मंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि सिंध सभ्यतागत रूप से भारत का हिस्सा है, लेकिन भविष्य में सीमाएं बदल सकती हैं, जिससे सिंध भारत में वापस आ सकता है। तो वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस बयान को 'भ्रमपूर्ण और विस्तारवादी' बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह हिंदुत्व की विस्तारवादी सोच को दर्शाता है। इस विवाद ने दोनों देशों के बीच तनाव को फिर से हवा दे दी है। ...

लंदन मे रह रहे भारतीय टेक प्रोफेशनल ने दिल्ली की हवा को बताया ‘जहर’, दी ऐसी चेतावनी कि लोग हो गए हैरान

लंदन मे रह रहे भारतीय टेक प्रोफेशनल ने दिल्ली की हवा को बताया ‘जहर’, दी ऐसी चेतावनी कि लोग हो गए हैरान

NRI’s on Delhi Weather: लंदन में रहने वाले भारतीय टेक प्रोफेशनल कुनाल कुशवाहा ने दिल्ली की हवा की खतरनाक स्थिति को लेकर लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि विदेश में साफ हवा में रहने के बाद दिल्ली आते ही उन्हें हवा का असर महसूस हुआ। ...

10 मौतें,100 घायल...5.7 तीव्रता के झटकों ने ढाका में मचाई तबाही, सड़को पर उतरे लोग

10 मौतें,100 घायल...5.7 तीव्रता के झटकों ने ढाका में मचाई तबाही, सड़को पर उतरे लोग

Bangladesh Earthquake: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार सुबह आए 5.7 तीव्रता के भूकंप ने शहर को हिला कर रख दिया। सुबह 10:38 बजे महसूस किए गए इन झटकों के बाद कई इमारतों में दरारें पड़ीं, कुछ जगह आग लग गई और लोग बदहवास हालत में घरों से बाहर निकल आए। ...

'चुनौतियां गंभीर हैं, अब कार्रवाई का समय...', UN चीफ ने G20 देशों को चेताया; कहा - शक्ति नहीं जिम्मेदारी निभाएं

'चुनौतियां गंभीर हैं, अब कार्रवाई का समय...', UN चीफ ने G20 देशों को चेताया; कहा - शक्ति नहीं जिम्मेदारी निभाएं

UN Appeal On Global Issues: दुनिया भर में बढ़ती असमानताएं, जलवायु संकट और सशस्त्र संघर्षों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जी20देशों से एक मजबूत अपील की है। उन्होंने कहा कि जी20राष्ट्रों के पास दुनिया की परेशानियों को कम करने और शांति की दिशा में कदम उठाने की अपार क्षमता है। यह अपील दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रहे जी20लीडर्स समिट से ठीक पहले 21नवंबर 2025को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। गुटेरेस ने जी20नेताओं से कहा कि अब नेतृत्व और दूरदृष्टि दिखाने का समय है, ताकि वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सके। ...