शर्मनाक! नशीले पदार्थ देकर लड़कियों का शोषण और सामूहिक बलात्कार; ब्रिटेन में पाकिस्तानी गैंग्स की दहशत

शर्मनाक! नशीले पदार्थ देकर लड़कियों का शोषण और सामूहिक बलात्कार; ब्रिटेन में पाकिस्तानी गैंग्स की दहशत

Girl Gangrape: ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स द्वारा किए गए अपराधों की कहानियां सुनकर हर कोई सिहर उठता है। ये गैंग्स 90 के दशक से सक्रिय हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई मासूम बच्चियों का जीवन बर्बाद हो गया है।

हाल की रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी मूल के पुरुषों द्वारा चलाए जा रहे इन गिरोहों ने 11 वर्ष से कम उम्र की गोरी लड़कियों पर बर्बरता की। इन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामले में पीड़िता को उसकी बहन और मां के साथ जिंदा जला दिया गया था। रॉदरहैम, ओल्डम और अन्य क्षेत्रों में ये गैंग्स छोटी लड़कियों को फुसलाते थे। पहले दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। फिर बड़े उम्र के पुरुषों के पास भेज देते थे। वहां उनके साथ अत्याचार होता था।

सामाजिक संवेदनशीलता की आड़ में लापरवाही

इन घटनाओं के बावजूद, जब पीड़िताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, तो अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ऐसा कहा गया कि अधिकारियों ने सांस्कृतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कदम नहीं उठाए। इस लापरवाही पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को निशाना बनाया। इससे यह मुद्दा फिर से चर्चा में आया है।

भयावह घटनाओं की सच्चाई

यहां कुछ मामले हैं जो ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स द्वारा किए गए अपराधों की भयावहता को उजागर करते हैं।

हुसैन ब्रदर्स का आतंक:जेसिका (बदला हुआ नाम) का 14 साल की उम्र में अरशिद हुसैन ने यौन शोषण किया। वह शुरू में दयालु था। लेकिन बाद में उसने उसे मारने और अत्याचार करने लगा। जेसिका ने कहा, "मुझे लगता था कि वो किसी भी समय मुझे मार देगा।"

कई बार गैंगरेप:लुईस (बदला हुआ नाम) ने बताया कि टेलफोर्ड में उसके साथ 100 से ज्यादा लोगों ने बलात्कार किया। "वे मुझे रेस्टोरेंट के कोने में ले जाकर रेप करते थे। फिर वर्कर्स से भी ऐसा करने को कहते थे।"

परिवार की हत्या:16 साल की लुसी लो के परिवार को एक टैक्सी ड्राइवर ने शोषण किया। बाद में पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

खाने पर बुलाकर गैंगरेप:रूबी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसे और उसकी दोस्तों को खाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्हें नशीली चीजें देकर 30-40 पुरुषों के सामने भेज दिया। जिन्होंने उनके साथ बलात्कार किया।

इन घटनाओं ने ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को स्पष्ट कर दिया है।

Leave a comment