Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर पूरी दुनिया उत्साहित, थाईलैंड ने मंदिर के लिए भेजेगा स्पेशल गिफ्ट!

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर पूरी दुनिया उत्साहित, थाईलैंड ने मंदिर के लिए भेजेगा स्पेशल गिफ्ट!

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। आपको बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल 24 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। इसके लिए दुनिया के कई देशों से कई चीजें आ चुकी हैं और कई आने वाली हैं। इसी क्रम में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक खास संकेत मिला है, जिसमें थाईलैंड ने मिट्टी भेजने को कहा है।

खबरों के मुताबिक, राम मंदिर के लिए थाईलैंड में मिट्टी भेजने के मामले पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के थाईलैंड चैप्टर के अध्यक्ष सुशील कुमार सराफ ने बताया कि हम मिट्टी को अयोध्या ले जाने के लिए गोविंद बृज महाराज को सौंपने जा रहे हैं। आपको बता दें कि राम मंदिर के लिए मिट्टी से पहले थाईलैंड ने भी 2 नदियों का पानी भेजा है।

राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण

थाईलैंड में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष सुशील कुमार सराफ ने कहा कि थाईलैंड का भारत के साथ गहरा सांस्कृतिक संबंध है। यह और मजबूत होगा। आपको बता दें कि सुशील कुमार सराफ थाईलैंड के एक प्रमुख बिजनेसमैन हैं। वह थाई चैंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार भी हैं। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने यहां बैंकॉक में श्री राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है, ताकि लोग दर्शन कर सकें।

हमें भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। बहुत से लोग वहां भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि थाईलैंड से यात्रा करने वालों के लिए राम मंदिर आकर्षण का एक अतिरिक्त बिंदु होगा। अभी तक लोग सारनाथ और बोधगया घूमने आते थे। अब वह राम मंदिर भी जायेंगे।

थाईलैंड में राम वंश का शासन

भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों के बारे में बोलते हुए सराफ ने कहा कि यहां हर घर में आपको गणेश जी की मूर्ति मिल जाएगी। यहां कई मंत्रालयों के प्रतीक चिन्ह हिंदू प्रतीकों से मिलते जुलते हैं। गरुड़जी उनके अनेक विभागों के प्रतीक हैं। विभिन्न देशों से लोग यहां ब्रह्मा के दर्शन के लिए आते हैं। बौद्धों को हिंदुओं से कोई दिक्कत नहीं है। वे जानते हैं कि हम शांतिप्रिय लोग हैं।थाईलैंड में बसने के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि थाईलैंड हिंदुओं के लिए अच्छी जगह है। यहां राम वंश का शासन है। हम रामराज्य की बात करते हैं। वह यहां मौजूद हैं।

थाईलैंड से पहले दुनिया के करीब 155 देशों से पानी आ चुका था। इनमें फिजी, मंगोलिया, डेनमार्क, भूटान, रोमानिया, हैती, ग्रीस, कोमोरोस, काबर्डे, मोंटेनेग्रो, तुवालु, अल्बानिया और तिब्बत जैसे देश शामिल हैं।

Leave a comment