क्या एलॉन मस्क खरीदने जा रहे हैं TikTok? ट्रंप ने ताजपोशी के बाद दिए संकेत

क्या एलॉन मस्क खरीदने जा रहे हैं TikTok? ट्रंप ने ताजपोशी के बाद दिए संकेत

Elon Musk to buy TikTok: चीन के सोशल मीडिया ऐप TikTok को लेकर अमेरिका में विवाद तेज हो गया है। अब यह चर्चा हो रही है कि टेस्ला के CEO एलॉन मस्क इसे खरीद सकते हैं। ट्रंप के हालिया बयान ने इस संभावना को और बल दिया है।

बता दें कि,20जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेते ही TikTok पर लगाए गए बैन को 75दिनों के लिए हटा दिया। इसके साथ ही, ट्रंप ने TikTok की मूल कंपनी बाइटडांस से यह भी कहा कि वह अपने ऐप की 50प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिका को बेच दें। जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या एलॉन मस्क इसे खरीद सकते हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि यदि मस्क यह डील करते हैं, तो वह इसे मंजूरी देंगे। इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मस्क, TikTok के नए मालिक बन सकते हैं।

किसी अमेरिकी को TikTokको खरीद लेना चाहिए-ट्रंप

ट्रंप ने TikTok के बारे में और भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "अगर TikTok को अमेरिका में मंजूरी मिलती है, तो इसकी कीमत एक ट्रिलियन डॉलर तक जा सकती है। इसलिए मैं किसी अमेरिकी को इसे खरीदने की सलाह देता हूं।" ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि कोई अमेरिकी TikTok को खरीदता है, तो यह अमेरिका के लिए एक बेहतरीन साझेदारी होगी। ट्रंप ने यह स्वीकार किया कि TikTok की वजह से ही उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी, इसलिए इस ऐप के लिए उनके दिल में एक खास स्थान है।

क्या एलॉन मस्क से हो चुकी है बातचीत?

TikTok के 17करोड़ एक्टिव यूजर्स अमेरिका में हैं। पहले भी अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण TikTok को बेचने की बात की थी। हाल ही में खबर आई थी कि चीनी अधिकारियों ने मस्क के साथ TikTok को बेचने पर बातचीत की थी, लेकिन ऐप के मालिकों ने इसे नकारा किया।

बाइडेन सरकार ने लगाया था बैन

अमेरिका की पिछली बाइडेन सरकार ने TikTok पर बैन लगा दिया था, लेकिन ट्रंप ने अपनी शपथ के दिन इसे हटा लिया। अब देखना होगा कि एलॉन मस्क इस डील में रुचि दिखाते हैं या नहीं।

Leave a comment