Pakistan: इस धरती पर अगर किसी ने जन्म लिया है उसकी मौत निश्चित है। इससे कोई नहीं रोक सकता। वहीं अलग-अलग धर्मों में मौत के बाद अलग-अलग रीति-रिवाज किए जाते है। उदाहरण के लिए हिंदू धर्म में मौत के बाद शरीर को आग के हवाले किया जाता है तो वहीं मुस्लिम धर्म में मौत के बाद इंसान के शरीर को जमीन में दफनाया जाता है। ऐसे में एक खबर सामने आई है जिसमें अब जवान लड़कियों और महिलाओं की मौत के बाद उनकी कब्रों पर लोहे का दरवाजा लगाया जाएंगा और दरवाजे पर ताला। अब ये क्या है चलिए आपको बताते है।
अब कब्र के ऊपर लगेगा लोहे का दरवाजा
दरअसल पाकिस्तान में महिलाओं के शवों को कब्र से निकालकर उसके साथ दरिंदगी करने की घटनाएं कई बार सामने आती रहीं हैं। ऐसे में लोगों ने जवान मृत महिलाओं के शवों की सुरक्षा के लिए कब्र पर लोहे का गेट और उस पर ताला लगाना शुरू कर दिया है। वहीं कब्र की सुरक्षा के लिए लोग पहरेदारी भी करते हैं और शव पर बहुत अधिक मात्रा में नमक डालते हैं ताकि वह जल्दी से गल जाए।
इस लिए उठाया गया ये कदम
वहीं अर्पिता नाम की एक ट्विटर यूजर्स ने बताया कि पाकिस्तान में अब जवान महिलाओँ और लड़कियों को कब्र में दफनाने के बाद उनके मजार पर लौहे के सुरक्षा आवरण लगाए जा रहे है ताकि वह लोग कब्र में से शवों को निकाल कर उसका बलात्कार न कर सकें। अर्पिता ने आगे लिखा कि पाकिस्तान में कब्र में से जवान महिलाओं और लड़कियों के शव को निकालकर बलात्कार करना एक आम बात है इसलिए वहां जवान महिलाओं और लड़कियों के कब्र की महीनों तक परिवार वाले दिन-रात बारी-बारी पहरेदारी करते रहते है और शव को दफनाते समय उसमें काफी नमक डाल देते है ताकि शव जल्दी से गल जाएं।
वहीं जमीयत उलाम ए इस्लाजम पाकिस्ता न के महासचिव मौलाना राशिद महमूद सूमरो ने कहा है कि समाज में महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। जीवन रहते हुए वे हमेशा शैतानों और बुरी नजर रखने वालों से खुद को बचाती फिरती है, लेकिन अब यह मामला उनकी कब्रों तक पहुंच गया है। यह बेहद खौफनाक और पाकिस्तान के लिए शर्मसार करने वाला है। ऐसे पापियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Leave a comment